रोज 5 किशमिश खाने के 5 फायदे


By Arbaaj15, May 2025 01:11 PMnaidunia.com

किशमिश का सेवन हर मौसम में फायदेमंद होता है। दरअसल, किशमिश में मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए अमृत साबित होते हैं।

शरीर में बढ़ाए खून

रोजाना 5 किशमिश का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है, क्योंकि यह ड्राई फ्रूट आयरन का अच्छा सोर्स होता है।

पाचन ठीक

रोज 5 किशमिश खाने से पाचन से संबंधित समस्याओं में भी लाभ मिलता है, क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है।

हार्ट हेल्दी

रोज 5 किशमिश का सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है। दरअसल, किशमिश में पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं।

हड्डियां मजबूत

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए भी रोजाना 5 किशमिश का सेवन करना चाहिए। किशमिश में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है।

चेहरे पर निखार

किशमिश का सेवन करने से त्वचा को भी फायदा पहुंचता है। इसमें विटामिन ई, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं।

किशमिश कैसे खाएं?

किशमिश का सेवन भिगोकर करना चाहिए। रात को 1 गिलास पानी में 5 किशमिश भिगोए और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मियों में कुछ दिन मिलने वाले इस फल के हैं गजब फायदे