चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने और दांतों की मजबूती के लिए मसूड़ों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आपके दांतों से खून आता है, तो ये इन 5 बीमारियों का संकेत हो सकता है।
अगर आपके मसूड़ों में सूजन या खून की समस्या बार-बार होती है, तो पायरिया का खतरा हो सकता है।
आमतौर पर डायबिटीज के मरीजों को मसूड़ों से जुड़ी बीमारी जल्दी हो जाती है। इसलिए, ऐसा होने पर शुगर लेवल की जांच जरूर करवाएं।
कई बार महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होता है। जिसके कारण दांतों से खून आने की समस्या हो सकती है।
विटामिन-सी की कमी के कारण दांतों से खून आने की समस्या हो सकती है। इसलिए, डाइट में विटामिन-सी से भरपूर चीजें शामिल करें।
अगर आप ब्लड क्लॉटिंग की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में मसूड़ों से खून आ सकता है। इसलिए, ऐसी परिस्थिति को कभी इग्नोर ना करें।
अगर आपको आपको ये 5 लक्षण दिखाई देते हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com