गर्भावस्‍था में बड़हल खाने के 5 जबरदस्त फायदे


By Ram Janam Chauhan17, Mar 2025 11:30 AMnaidunia.com

गर्भावस्था के दौरान मां को अपने खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है, ताकि शरीर फिट रहे। ऐसे में अगर आप बड़हल का सेवन करती हैं, तो इससे शरीर को ये 5 बड़े फायदे मिल सकते हैं।

इम्यूनिटी बनाए मजबूत

प्रगनेंसी के दौरान शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो सकती है। ऐसे में बड़हल का सेवन करने पर रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

पेट संबंधी समस्याएं होंगी दूर

प्रेगनेंसी के दौरान बड़हल का सेवन करने पर पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार है।

बच्चे के विकास में मददगार

बड़हल में फोलेट पाया जाता है, जो शिशु को मानसिक और शारीरिक विकास करने में सहायता करता है।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित करे

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में बड़हल का सेवन करने से इसे कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

शरीर को ऊर्जावान बनाए

इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे कि कार्बोहाइड्रेट और हाई कैलोरी शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बड़हल से किसी तरह की समस्या या एलर्जी होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

डायबिटीज पेशेंट को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए यह दाल