नाश्ते में 5 चीजों को शामिल करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। आइए इन बीपी कंट्रोल करने वाली पांच चीजों के नाम जानते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को दिन की शुरू हेल्दी चीजों से करनी चाहिए। हेल्दी नाश्ते की मदद से ब्लड प्रेशर दिनभर कंट्रोल में रह सकता है।
नाश्ते में ओट्स का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और फाइबर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मददगार होती है।
नाश्ते में केले का सेवन करने से भी ब्लड प्रेशर दिनभर कंट्रोल में रहता है। दरअसल, केले में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
अंडे का सेवन भी सीमित मात्रा में करना बीपी वालों के लिए फायदेमंद होता है। अंडे में मौजूद प्रोटीन बीपी कंट्रोल में रखता है।
अलसी के बीज का सेवन भी नाश्ते में करना फायदेमंद होता है, क्योंकि इसके बीजों में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
अगर आप सुबह नाश्ते में नारियल पानी को शामिल करते हैं, तो भी ब्लड प्रेशर दिनभर कंट्रोल में रह सकता है, क्योंकि इसमें भी प्रचुर पोटैशियम होता है।