गर्मियों के मौसम में बाजार में खूब काले-काले जामुन देखने को मिलते हैं। यह छोटा-सा दिखने वाला फल अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है।
इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ठंडा रखने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि गर्मियों में जामुन खाने के क्या 5 फायदे हैं।
जामुन में मौजूद जम्बोलिन नामक तत्व शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसका सेवन शुगर पेशेंट के लिए फायदेमंद है।
जामुन में विटामिन सी,आयरन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है।
जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है, जो खून को साफ करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इससे चेहरे के मुंहासे कम होते हैं।
जामुन की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसका सेवन गर्मियों में करने के लू से बचने में मदद मिलती है।
गर्मियों में कई बार पेट खराब होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जामुन का सेवन करने से कब्ज जैसी परेशानी दूर होती है।
गर्मियों में जामुन खाने के 5 फायदे। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com