गर्मियों में मिलने वाला खट्टा-मीठा फल यानी फालसा केवल स्वादिष्ट ही नहीं होता है बल्कि पोषक तत्व से भरपूर होता है।
अगर आप इस मौसमी फल को खाते है, तो कुछ बड़े फायदे मिल सकते है। आइए जानते हैं कि क्या-क्या फायदे मिलते है?
अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज है, तो गर्मियों में फालसा जरूर खाना चाहिए। फालसा का फल खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।
गर्मियों में ठंडी तासीर वाली चीजों को खाना फायदेमंद होता है। फालसा की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण शरीर को ठंडक मिलती है।
अगर आपके शरीर में खून की कमी होने लगे, तो फालसा का फल खा सकते है। फालसा स्वादिष्ट होने के साथ ही खून की कमी भी दूर करता है।
ब्लड प्रेशर के रोगियों को भी गर्मियों में फालसा खाना चाहिए। फालसा खाने से ब्लड प्रेशर काफी हद तक कंट्रोल में रहता है।
खट्टा-मीठा फालसा का फल हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही हार्ट से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ