फालसा खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे


By Arbaaj22, Mar 2025 02:57 PMnaidunia.com

फालसा एक फल है, जो खासकर गर्मियों के मौसम में खाने को मिलता है। फालसा खाने में खट्टा-मीठा होता है। साथ ही, सेहत के लिए भी अच्छा साबित होता है।

फालसा खाने के फायदे

मौसमी फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। इन फलों में खूब सारा पोषक तत्व पाए जाते हैं। फालसा खाने से सेहत को 5 लाभ मिलते हैं।

शरीर को मिलती है ठंडक

गर्मियों में ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन फायदेमंद होता है। फालसा की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से शरीर को ठंडक मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित

यदि आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, तो फालसा का सेवन करें। फालसा का फल खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

खून की कमी पूरी करे

शरीर में खून की कमी होने लगे, तो फालसा का फल उसे पूरा करने के लिए बेस्ट है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

हार्ट के लिए हेल्दी

खट्टा-मीठा फालसा का फल हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही हार्ट से जुड़ी समस्याओं में भी रामबाण साबित होता है।

बीपी कंट्रोलब्लड प्रेशर के रोगियों को भी फालसा का सेवन करना चाहिए। फालसा खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रात को बेड पर करें 4-7-8 का फार्मूला, झट से आएगी नींद