अमरूद का सेवन शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। अमरूद खाने से व्यक्ति को एक-दो नहीं बल्कि पांच फायदे मिलते हैं।
अक्सर लोग अमरूद का सेवन नॉर्मल ही काटकर खाते हैं, लेकिन इसको भूनकर भी खाया जाता है, जो बेहद ही फायदेमंद होता है। इसके लिए अमरूद को साफ करके चूल्हे की हल्दी आंच पर रखकर भूनें और फिर ठंडा करके खाएं।
भुना अमरूद खाने से शरीर में एनर्जी लेवल बूस्ट होता है। रोजाना 1 अमरूद खाने से शरीर की सुस्ती और थकान दूर होती है।
अगर किसी का पाचन खराब रहता है, तो भुना अमरूद खाना चाहिए। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पेट को ठीक करता है।
अमरूद का सेवन करने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। दरअसल, भुने अमरूद में विटामिन-सी भरपूर पाया जाता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर करता है।
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है, तो भुने अमरूद का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कम करता है।
नियमित रूप से भुना अमरूद खाने से स्किन को भी फायदा मिलता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है।
भुना अमरूद खाने से ये 5 फायदे मिलते है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ