भीगी चीजों को खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। भीगे मूंग खाने से सेहत को 5 विशेष लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते है किन 5 फायदों के लिए भीगे मूंग को खाना चाहिए?
भीगे मूंग पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन-बी 6, सी, पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है।
आंखों के लिए भी भीगे मूंग का सेवन वरदान माना जाता है। दरअसल, इसमें विटामिन-ए, ल्यूटिन, और जेक्सैन्थिन पाया जाता है।
यदि किसी के शरीर में खून की कमी हो रही है, तो भीगे मूंग का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें आयरन की प्रचुर मात्रा होती है।
यदि कोई व्यक्ति मोटापे से छुटकारा हेल्दी तरीके से कम करना करना चाहता है, तो भीगे मूंग खाना चाहिए, क्योंकि इसमें उच्च फाइबर होता है।
किसी व्यक्ति का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर है, तो उसे भी भीगे मूंग खाने चाहिए। इसमें विटामिन-सी और विटामिन-बी 6 पाया जाता है।
अगर किसी को पाचन से जुड़ी समस्याएं है, तो उसे भीगे मूंग का सेवन करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को ठीक रखता है।
भीगे मूंग का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हेल्थ से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ