फैटी लिवर के मरीज रात में क्या खाएं और क्या नहीं?


By Sahil28, Oct 2024 12:09 PMnaidunia.com

फैटी लिवर पेशेंट के लिए डाइट

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि फैटी लिवर के मरीजों को खानपान को लेकर ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। चलिए जानते हैं कि इस बीमारी के दौरान पेशेंट को किन चीजों को खाना चाहिए और किन्हें नहीं?

सलाद और सब्जियां खाएं

रात के समय लिवर पेशेंट को सलाद और सब्जियां खानी चाहिए। इन्हें पचाने में ज्यादा मेहनत नहीं होती है, जिससे लिवर पर ज्यादा दबाव नहीं बढ़ता है।

दही खाएं

प्रोबायोटिक से भरपूर दही को पचाना आसान होता है। साथ ही, यह लिवर की सेहत के लिए भी कई मायनों में फायदेमंद है।

सूप और दाल

फैटी लिवर की समस्या के दौरान सूप और दाल का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसका सकारात्मक प्रभाव लिवर की सेहत पर पड़ता है।

फलों का सेवन करें

लिवर को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो फलों का सेवन करना शुरू कर दें। लिवर की सफाई करने के लिए सेब, नाशपाती और बेरीज खाएं।

इन चीजों से करें परहेज

फैटी लिवर से परेशान रहने वालों को कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। इसके लिए बाहर का अनहेल्दी भोजन खाना बंद कर दें।

मसालेदार भोजन

तले हुए और मसालेदार भोजन का ज्यादा सेवन करना लिवर के लिए सही नहीं होता है। इससे फैटी लिवर की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।

चीनी और मीठे पदार्थ

लिवर के लिए चीनी और मीठे पदार्थ हानिकारक होते हैं। खासकर फैटी लिवर के दौरान तो थोड़ी मात्रा में भी मीठी चीजों का सेवन करना सही नहीं होता है।

यहां हमने जाना कि फैटी लिवर के दौरान किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सेहत से जुड़ी 7 समस्याओं के लिए खाएं ये 7 चीजें