अंजीर का सेवन सेहत के लिए अमृत माना जाता है। अगर आप महिला है, तो डाइट में अंजीर जरूर शामिल करना चाहिए।
अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज, फाइबर, विटामिन बी6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड काफी अच्छा मात्रा में पाया जाता है। अंजीर महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।
अगर किसी महिला की इम्यूनिटी कमजोर हैं, तो उन्हें अंजीर खानी चाहिए। अंजीर में विटामिन्स-की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं, जो शरीर के इम्यूनिटी बढ़ती है।
जो कोई महिला मोटापे से ग्रस्ति हो उन्हें डाइट में अंजीर शामिल करनी चाहिए,क्योंकि यह एक लो कैलोरी फूड होता है, जो मोटापे को कम करता है।
यदि महिलाएं रोजाना अंजीर का सेवन करती हैं, तो उनकी हड्डियों मजबूत रहेगी। दरअसल, अंजीर में कैल्शियम पाया जाता है।
जिस किसी महिला को पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हो उन्हें भी अंजीर का सेवन करना चाहिए। अंजीर में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को ठीक करता है।
डायबिटीज महिला और पुरुष दोनों को ही होती है। ऐसे में अंजीर का सेवन करना चाहिए। अंजीर में विटामिन और फैटी एसिड पाया जाता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है।
महिलाओं के लिए अंजीर का सेवन अमृत होता है। हेल्थ से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ