रात को सोने से पहले करें लहसुन के तेल से पैरों की मालिश, मिलेंंगे 5 अद्भुत फायदे


By Ram Janam Chauhan13, Jan 2025 02:40 PMnaidunia.com

दिनभर की थकान और तनाव को दूर करने के लिए रात में सोने से पहले लहसुन के तेल से पैरों की मालिश करने पर शरीर को ये लाभ मिल सकते हैं।

लहसुन का तेल संक्रमण से बचाएं

रात को सोने से पहले लहसुन के तेल से शरीर की मालिश करने पर संक्रमण से बचने में मदद मिल सकती हैं, क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं।

लहसुन का तेल दर्द से राहत दिलाएं

लहसुन के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

फटी एड़ियों के लिए लहसुन का तेल

रात में सोने से पहले लहसुन के तेल से मालिश करने पर शरीर को मॉइश्चराइज, मुलायम और स्वस्थ बनाने में मदद मिल सकती है।

तनाव की समस्या से राहत

लहसुन के तेल को शरीर पर मालिश करने से नसों को शांत करने में मदद मिलती है। जिससे तनाव की समस्या दूर हो सकती है।

लहसुन का तेल कैसे बनाएं

लहसुन का तेल बनाने के लिए 4-5 लहसुन की कलियों को आधा सरसों के तेल में पकाएं और फिर इससे शरीर की मालिश कर सकते हैं।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको लहसुन के तेल से किसी भी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो इसे मालिश करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

शिलाजीत के साथ नहीं खानी चाहिए ये 4 चीजें, सेहत को होगा नुकसान