घर में दक्षिणवर्ती शंख को रखना पवित्र माना जाता है। यह शंख बाकी से अलग होता है, क्योंकि यह दाईं मुख की ओर खुला होता है। आइए जानते हैं, इसे घर में रखने से क्या लाभ होता है-
अगर आप घर में देवी लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो को के सामने दक्षिणवर्ती शंख को रखते हैं, तो इससे धन, सौभाग्य, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
घर में दक्षिणवर्ती शंख रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
दक्षिणवर्ती शंख को रोजाना बजाने से शरीर की मासंपेशियों को सक्रिय बनाने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से सेहत को सुधारने में मदद मिल सकती है।
अगर आपके घर में वास्तु दोष है, तो दक्षिणवर्ती शंख को रखने से नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को कम करने में सहायता मिलती है। जिसकी वजह से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है।
मान्याताओं के अनुसार, दक्षिणवर्ती शंख को घर में रखने से नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है। इसे घर के मुख्य द्वार पर रखना शुभ माना जाता है।
अगर आपके करियर और व्यापार में बाधाएं आ रही हैं, तो रोजाना दक्षिणवर्ती शंख की पूजा करने से व्यापार और करियर में आ रहीं बाधाओं को दूर करने में सहायता मिल सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com