पौराणिक काल में घर के फर्श को गोबर से लीपना शुभ माना जाता था। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं, इसके फायदों के बारे में-
घर को गोबर से लीपना शुभ और पवित्र माना जाता है। इससे सभी बुरी शक्तियों का प्रभाव कम होता है।
मान्यताओं के अनुसार, घर में हवन और पूजा के दौरान गोबर से लीपने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
घर में सीमेंट का फर्श बनाने से पर्यावरण को नुकासन हो सकता है। ऐसे में गोबर से लीपने पर पर्यावरण सुरक्षित रहता है।
गर्मियों के मौसम में गोबर से लीपते हैं, तो ठंडक और सर्दियों में गर्म रहता है। इसलिए, हफ्ते में एक गोबर से लीपना सही माना जाता है।
घर को गोबर से लीपने पर घर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है, जिसकी वजह से सांस संबंधी बीमारियां दूर हो सकती हैं।
अगर आप गोबर से घर लीपते हैं, तो इससे सभी बैक्टीरिया को दूर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, घर से मच्छर, मक्खी और कीड़े दूर होते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com