नाभि शरीर का अहम हिस्सा होता है, जिसमें तेल डाला जाता है। नाभि में तेल डालने से कई शारीरिक लाभ मिल सकते है। आइए जानते है कि जैतून का तेल डालने से कौन से 5 फायदे मिलते है?
जैतून का तेल पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ई, विटामिन-के, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सेहत के लिए कारगर साबित होते है।
अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है, जो नाभि में जैतून का तेल डालना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इस तेल को डालने से जोड़ों का दर्द कम होता है।
नाभि में रोज जैतून का तेल डालने से हार्ट दुरुस्त रहता है। दरअसल, जैतून के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो हार्ट के लिए अच्छा होता है।
अगर किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या है, जो रोजाना नाभि में जैतून का तेल डालें। इस तेल को डालने से कब्ज से निजात मिल सकती है।
पेट दर्द होने पर नाभि में तेल डालना चाहिए, क्योंकि नाभि शरीर का मध्य बिंदु है। नाभि में जैतून का तेल डालने से पेट दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
नाभि में जैतून का तेल डालने से स्किन को भी फायदा मिलता है। दरअसल, जैतून का तेल विटामिन ई का अच्छा सोर्स माना जाता है।
जैतून का तेल नाभि में रात के समय डालना चाहिए। रात को सोने से पहले 4-5 बूंद नाभि में डालें। तेल डालने से पहले नाभि को साफ जरूर कर लें।
जैतून का तेल इन 5 समस्याओं में फायदेमंद होता है। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ