सफेद कद्दू यानी पेठा का जूस शरीर के लिए चमत्कारी साबित होते है। इसका सेवन करने से शरीर को 5 बड़े फायदे मिल सकते हैं।
इसके जूस में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर से जुड़ी समस्याओं में बहुत ही कारगार साबित होता है। आइए इसके फायदे जानते हैं-
अगर किसी का पाचन ठीक नहीं हैं, तो डाइट में सफेद कद्दू का जूस शामिल करना चाहिए। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
सफेद कद्दू का जूस पीने से शरीर का वजन भी कम होने लगता है, क्योंकि इसमें लो कैलोरी और उच्च फाइबर पाया जाता है।
सफेद कद्दू का जूस पीना त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण और विटामिन्स पाए जाते हैं।
गर्मियों में सफेद कद्दू का जूस पीने से शरीर को नैचुरली ठंडक मिलती है, क्योंकि इस जूस की तासीर काफी ठंडी होती है।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी सफेद कद्दू का जूस पीना चाहिए। इसमें विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं।
सफेद कद्दू का जूस पीने से ये 5 फायदे मिलते हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ