आंतों में गंदगी जमा होने पर पेट में गैस,कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करने पर आंतों को साफ करने में मदद मिल सकती है।
इसबगोल में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है, जो आंतों को साफ करने में सहायक हो सकता है। साथ ही, मल त्याग करने में भी आसानी होती है।
त्रिफला चूर्ण का नियमित इस्तेमाल करने से आंतों को साफ करने में मदद मिल सकती है। इससे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी सहायता मिल सकती है।
हरड़ एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसके नियमित सेवन से आंतों को साफ और पाचन मजबूत बना सकते हैं।
एलोवेरा कई औषधीय गुणों से भरपूर है। ऐसे में रोजाना सुबह के समय एलोवरेा जूस का सेवन करने पर आंतों को साफ करने में मदद मिल सकती है।
आंतों की साफाई करने के साथ-साथ शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना भी बहुत जरूरी है। इसलिए, गिलोय पाउडर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आपको बताए गए किसी भी उपाय से समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com