रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर के साथ दिल और दिमाग को भी फिट रखने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं, इन एक्सरसाइज के बारे में।
रोजाना 5 से 10 मिनट प्राणायाम करने से दिमाग में ऑक्सीजन की कमी पूरी हो सकती है, जिससे तनाव की समस्या कम होती है।
रोजाना 5-10 मिनट रस्सी कूदने से दिल में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही, कैलोरी भी बर्न होती है।
सुबह उठकर 5-10 मिनट सूर्य नमस्कार करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, जिसके कारण दिल में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिमाग को शांत करने में मदद मिल सकती है।
रोजाना 5 -10 मिनट ब्रिस्क वॉक करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिससे दिल और दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।
रोजाना सुबह के समय करीब 1 मिनट प्लांक करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। जिससे तनाव कम और एकाग्रता को बढ़ाने में मदद मिलती है।
अगर आपको इन एक्सरसाइज को करने में किसी की तरह की समस्या है, तो इसे करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com