मिर्गी के दौरे से बचने के लिए रोज 10 मिनट करें ये 5 एक्सरसाइज


By Ram Janam Chauhan19, Feb 2025 03:08 PMnaidunia.com

मिर्गी के दौरे से बचने से के लिए रोजाना इन एक्सरसाइज को करना फायेदमंद हो सकता है। इन एक्सरसाइज को करने से मन शांत होता है, जिसकी वजह से मिर्गी के दौरे को कंट्रोल करने में सहयाता मिल सकती है।

मिर्गी से बचने के लिए भ्रामरी प्राणायाम करें

अगर आप भ्रामरी प्राणायाम करते हैं, तो इससे दौरे पड़ने की संभावना कम हो जाती है। इसे करने के लिए शांत पर बैठें, कानों को अंगूठे से बंद करें, उंगलियों को आंखों पर रखें और हम्म्म्म्म्म की आवाज करें।

मिर्गी से बचने के लिए गहरी सांस लें

मिर्गी के दौरे से बचने के लिए गहरी सांस ले सकते हैं। इसे करने के लिए शांत स्थान पर बैठ जाएं, नाक से धीरे-धीरे सांस लें और फिर मुंह से सांस छोड़ें।

मिर्गी से बचने के लिए अनुलोम-विलोम करें

रोजाना अनुलोम-विलोम करने से मिर्गी के दौरे की समस्या को कम करने में सहायता मिल सकती है। इसे करने के लिए शांत स्थान पर बैठें और एक हाथ से नाक बंद कर सांस लें और छोड़ें।

मिर्गी से बचने के लिए तड़ासन करें

इसे करने से दिमाग तक ऑक्सीजन पहुंचाने में सहायता मिल सकती है। इसे करने के लिए खड़े हो जाएं, इसके बाद हाथों को सिर के ऊपर उठाएं और शरीर को ऊपर की ओर खींचे।

मिर्गी से बचने के लिए शवासन करें

शवासन करने से शरीर शांत होता है, तनाव और बेचैनी जैसी समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और पूरे शरीर को ढ़ीला छोड़ दें।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको मिर्गी के दौरे की समस्य लंबे समय से है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

घर पर ऐसे बनाएं प्रोटीन पाउडर, सब पूछेंगे सेहत का राज