घर पर ऐसे बनाएं प्रोटीन पाउडर, सब पूछेंगे सेहत का राज


By Ritesh Mishra19, Feb 2025 11:22 AMnaidunia.com

किसी भी व्यक्ति के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। यह हमारे शरीर के विकास में मदद करता है। साथ ही यह मसल्स गेन में भी सहायक होता है।

मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर

आज के समय में मार्केट में ऐसे कई प्रोटीन पाउडर उपलब्ध है, जो मसल्स गेन में तो तेजी से मदद करते हैं, लेकिन इसके साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

होममेड प्रोटीन पाउडर

ऐसे में आज हम इस लेख में आपको एक ऐसे प्रोटीन पाउडर के बारे में बताने वाले हैं, जो मांसपेशियों के विकास से लेकर दिमाग तक के लिए फायदेमंद हैं।

ओट्स और बादाम से बना प्रोटीन पाउडर

खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए ओट्स और बादाम को मिक्स करके प्रोटीन पाउडर बनाया जा सकता है। यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।

प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए सामग्री

इस प्रोटीन पाउडर को बनाने के लिए 2 कप ओट्स और आधा कप बादाम लें लीजिए।

प्रोटीन पाउडर बनाने का तरीका

अब इसके लिए सबसे पहले बादाम को अच्छी तरह से भून लें। अब बादाम और ओट्स दोनों को एक साथ मिलाएं। फिर दोनों को पॉउडर बनाकर पीस लें।

प्रोटीन पाउडर का सेवन कैसे करें

बेहतर परिणाम पाने के लिए इस प्रोटीन पाउडर को रोजाना दूध के साथ सुबह-शाम लें। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और मसल्स भी मजबूत बनी रहेंगी।

आप भी घर पर इस प्रोटीन पाउडर को बना सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

हिचकी क्यों आती है?