अगर आप डेंगू की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में इन 5 फलों का सेवन करना किसी अमृत से कम नहीं है। अक्सर डेंगू बुखार होने के दौरान शरीर में प्लेटलेट्स कम हो सकती हैं।
कीवी विटामिन सी से भरपूर होता है। आमतौर पर डेंगू में इम्यूनिटी कमजोर होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में कीवी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
अनार आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स का खजाना माना जाता है। ऐसे में अगर आपके शरीर में खून कम होने की समस्या होती है, तो इसे सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
अगर आप डेंगू बुखार के दौरान पपीते का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
मौसंबी का नियमित रूप से सेवन करने पर शरीर में पानी की कमी पूरी कर सकते हैं, क्योंकि डेंगू होने पर शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
अमरूद विटामिन सी के अलावा कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद कर सकता है।
अगर आपको बताए गए किसी भी फल से समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com