PCOS का मतलब Polycystic Ovary Syndrome होता है। अगर आप इसे कंट्रोल करना चाहती हैं, तो ऐसे में डाइट का खास ख्याल रखना पड़ता है। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-
अगर आप डाइट में हई फाइबर फूड्स जैसे कि ब्रोकली, पालक, बीन्स, ओट्स और अन्य हाई फाइबर फूड्स शामिल कर सकते हैं।
महिलाओं को PCOS को कम करने के लिए डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड फूड्स शामिल कर सकती हैं। इसमें चिया सीड्स, सैल्मन मछली, अलसी के बीज को शामिल करना फायदेमंद है।
PCOS की समस्या से छुटकारा के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स जैसे कि हल्दी, बेरीज, टमाटर और जैतून के तेल का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इससे शरीर में सूजन कम हो सकती है।
शरीर को हेल्दी और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए लो ग्लाइसेमिक डंडेक्स फूड्स शामिल करें। इसमें ब्राउन राइस, हरी सब्जियां और क्विनोआ सेवन कर सकते हैं।
शरीर को फिट और स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे कि चिकन, दालें, सोयाबीन और अंडे को शामिल कर सकते हैं।
अगर आपको बताए गए किसी भी फूड्स से समस्या है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com