स्ट्रेस से बचने के लिए 5 बेहतरीन हर्बल टी


By Sahil04, Nov 2024 08:00 AMnaidunia.com

स्ट्रेस के लिए हर्बल टी

तनाव दूर करने के लिए हर्बल चाय का सेवन करना शुरू कर दें। एक्सपर्ट्स का मानना है कि हर्बल टी तनाव के स्तर को कम करने में मददगार है।

तुलसी टी

स्ट्रेस लेवल बढ़ने पर तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करके चाय बनाएं। तुलसी टी पीने से दिमाग को शांत रखने में मदद मिलती है।

ग्रीन टी

तनाव को कम करने और मूड बूस्ट करने का काम ग्रीन टी करती है। इससे स्ट्रेस लेवल को कम करने में भी मदद मिलती है।

अश्वगंधा टी

आयुर्वेद में अश्वगंधा को तनाव और चिंता कम करने के लिए उपयोगी माना जाता है। इसका सेवन करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

पुदीना टी

पुदीना की तासीर ठंडी होती है, जो नसों को आराम देती है और मूड को बेहतर बनाने में मददगार है। यही कारण है कि तनाव कम करने के लिए पुदीना की चाय पीनी चाहिए।

लैवेंडर टी

इसमें रिलैक्सिंग गुण होते हैं, जो तनाव और बेचैनी को कम करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, इसकी खुशबू भी दिमाग को शांत कर सकती है।

स्ट्रेस लेवल होगा कंट्रोल

हर्बल टी का सेवन करने से स्ट्रेस लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। बशर्ते इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

हर्बल टी पीने का समय

सामान्य चाय की जगह हर्बल टी का सेवन किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सुबह के समय हर्बल टी को पीने का समय बेहतरीन माना जाता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सोने से पहले गुड़ खाने के फायदे