वजन बढ़ाने के लिए आज से पिएं ये 5 देसी ड्रिंक्स


By Sahil29, Oct 2024 12:13 PMnaidunia.com

वजन बढ़ाने के लिए ड्रिंक्स

खाना खाने के बाद भी लोग दुबले शरीर से परेशान रहते हैं। एक्सपर्ट्स कुछ देसी ड्रिंक्स का जिक्र करते हैं, जिनका सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

बनाना शेक

केले का शेक बनाकर सुबह के समय पिएं। एक्सरसाइज के बाद बनाना शेक पिएंगे तो वजन बढ़ाने में काफी हद तक मदद मिलेगी।

बादाम मिल्क शेक

वजन बढ़ाने के लिए बादाम मिल्क शेक पीने की सलाह आमतौर पर दी जाती है। इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर का वजन बढ़ाने में मददगार है।

अंजीर और खजूर का शेक

सेहत के लिहाज से अंजीर और खजूर दोनों को फायदेमंद माना जाता है। वहीं, इन दोनों को दूध में डालकर शेक बनाएंगे तो वजन बढ़ाने में काफी हद तक मदद मिलती है।

छाछ पिएं

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो पाचन तंत्र को दुरुस्त करना होगा। इसके लिए छाछ पीना शुरू कर दें। दरअसल, छाछ पेट की सेहत के लिए लाभकारी है।

मलाई वाला दूध पिएं

वजन बढ़ाने के लिए डाइट में मलाई वाला दूध जरूर शामिल करें। इससे मांसपेशियों को पोषण मिलता है और शरीर का दुबलापन दूर होता है।

ओट्स मिल्क शेक

ओट्स में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दूध के साथ इसका शेक बनाकर पीने से वजन तेजी से बढ़ता है।

मुनक्का और दूध

दूध में मुनक्का उबालकर पिएं। घर के बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि मुनक्का वाला दूध शरीर में ताकत और वजन बढ़ाने का काम करता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लाल अमरूद खाने के अद्भुत फायदे