कई बार आंखों के नीचे सूजन हो जाती है, ऐसा लंबे समय तक स्क्रीन देखने के कारण और तनाव की वजह से हो सकता है। आज हम आंखों के नीचे सूजन हटाने के लिए 5 घरेलू नुस्खे बताएंगे
खीरे के कुछ टुकड़ों को काटकर फ्रिज में रखें और फिर आंखों के नीचे 10-20 मिनट रखें। इससे आंखों को ठंडक पहुंचाने में मदद मिल सकती है।
आंखों की सूजन कम करने के लिए टी बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे 10-15 मिनट आंखों के नीचे रखें और फिर साफ पानी से धो लें।
तेजी से आंखों की सूजन कम करने के लिए रात में सोने से पहले नारियल तेल से आंखों के नीचे करने मालिश
आंखों की सूजन कम करने के लिए रुई की सहायता से गुलाब जल को लगाएं। ऐसा करने से आपको तरोताजा महूसस होगा।
ताजे एलोवेरा जेल को आंखों के आस-पास लगाएं। ऐसा करने से त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको इनमें से किसी भी चीज के लगाने से किसी तरह की समस्या या एलर्जी की शिकायत है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com