नाखूनों को मजबूत और चमकदार बना सकते हैं ये देसी उपाय


By Ram Janam Chauhan16, Jan 2025 04:10 PMnaidunia.com

अगर आप नाखूनों को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए हर उपाय कर थक गए हैं, तो आज हम कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनको आप फॉलो कर सकते हैं।

नाखूनों की नारियल तेल से मालिश करें

रोजाना रात में सोने से पहले नाखूनों की नारियल तेल से मालिश करें, इससे नाखून मजबूत होते हैं। साथ ही, टूटने का खतरा कम हो जाता है।

नींबू और जैतून तेल इस्तेमाल करें

नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है। ऐसे में एक चम्मच नींबू रस और दो चम्मच जैतून के तेल को मिलाकर नाखूनों पर लगाएं। इससे नाखूनों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

नाखूनों पर एलोवेरा जेल लगाएं

अगर आप नाखूनों को चमकदार और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो ऐसे में ताजा एलोवेरा जेल को नाखूनों पर लगाना लाभदायक हो सकता है।

मेथी के बीज इस्तेमाल करें

मेथी के बीज को पानी में भिगोएं, इसके बाद पेस्ट तैयार करें, फिर इसे नाखूनों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।

दूध का इस्तेमाल करें

दूध कैल्शियम से भरपूर होता है। ऐसे में नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए गुनगुने दूध में इसे 10-15 मिनट तक डुबोकर रखें।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी की शिकायत है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

खाना चबाकर खाने से क्या होता है?