Low Glycemic Index से भरपूर हैं ये 5 वेजिटेबल्स


By Ram Janam Chauhan31, Mar 2025 12:46 PMnaidunia.com

डायबिटीज के मरीजों को सेहत का खास ख्याल रखना होता है। ऐसे में इस लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जियों का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

टमाटर का सेवन करे

टमाटर लो कैलोरी और हाई फाइबर से भरपूर है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 30 होता है।

ब्रोकली का सेवन करे

ब्रोकली में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल को करने में मदद करता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 15 होता है।

पालक का सेवन करे

डयबिटीज के मरीजों को पालक का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 15 होता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में सहायक है।

गाजर का सेवन करे

गाजर का स्वाद मीठा हो सकता है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इडेंक्स कम होने के कारण शुगर लेवल में फायदेमंद हो सकता है।

बैंगन का सेवन करे

बैंगन का नियमित सेवन करने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता मिल सकती है। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी लगभग 15 के आस-पास होता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताई गईं चीजों से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

गर्मी के कहर से बचाएंगी ये 3 देसी चीजें