बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार की 5 शानदार फिल्में


By Ritesh Mishra04, Apr 2025 10:56 AMnaidunia.com

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार ने इस दुनिया को 87 साल की उम्र में अलविदा कह दिया है। एक्टर अपनी देशभक्ति से प्रेरित फिल्मों के लिए जाने जाते थे।

मनोज कुमार की फिल्में

आज हम इस लेख में आपको उनकी 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आपको भी एक बार जरूर देखना चाहिए। ये सभी फिल्में आपको यूट्यूब पर देखने को मिल जाएंगी।

उपकार

साल 1967 में आई यह फिल्म मनोज कुमार के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दुनिया तक पहुँचाया।

पूरब और पश्चिम

साल 1970 में आई इस फिल्म में भारतीय संस्कृति बनाम पाश्चात्य जीवनशैली की तुलना को दिखाया गया है। एक देशभक्त युवा की भूमिका में मनोज कुमार ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया।

रोटी कपड़ा और मकान

साल 1974 में आई फिल्म रोटी कपड़ा और मकान में बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को दिखाया गया है।

क्रांति

साल 1981 में आई इस फिल्म में मनोज कुमार ने न केवल अभिनय किया, बल्कि इसे डायरेक्ट भी किया है। स्वतंत्रता संग्राम पर बनी यह फिल्म सुपरहिट हुई थी।

शहीद

साल 1965 में आई इस फिल्म में भगत सिंह की भूमिका में मनोज कुमार ने देशभक्ति की मिसाल दी है। इस फिल्म में आजादी के लिए लड़ने वाले वीरों के लिए सम्मान और प्रेरणा का भाव देने दिया है।

बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार की 5 शानदार फिल्में। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com

ये हैं 90s के दशक के सुपरस्टार, अब भी करते हैं दिलों पर राज