बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर और एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। 90 के दशक के कुछ एक्टर और एक्ट्रेसेज आज भी सुपरस्टार हैं। फैंस आज भी उनकी एक झलक को देखने के लिए तरसते हैं।
आज इस लेख के माध्यम से 90 के दशक के उन सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आज भी लाखों दिलों पर राज करते हैं। इनकी उम्र के साथ-साथ फैंस की संख्या भी बढ़ी हैं। चलिए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में-
अमिताभ बच्चन 90 के दशक के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। इन्होंने अग्निपथ, खुदा गवाह, शहंशाह और सूर्यवंशम जैसी कई हिट फिल्में की हैं।
रेखा 90 के दशक में जितनी मशहूर थी, आज भी फैंस उनके इतने ही दीवाने हैं। एक्ट्रेस ने खिलाड़ियों का खिलाड़ी, सुपर नानी और फूल बने अंगारे जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया था।
90 के दशक में हम दिल दे चुके सनम, ताल और जोश जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन भी फैंस के बीच अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद वे बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में गिनी जाने लगीं।
90 के दशक में फूल और पत्थर, तहलका और घायल जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके धर्मेन्द्र आज भी फैंस के बीच काफी मशहुर हैं। नकी डायलॉग डिलीवरी और एक्शन सीन आज भी लोगों को याद हैं।
90 के दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस गिने जाने वाली हेमा मालिनी आज भी काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने जमाई राजा, एक चादर मैली सी और रिहाई जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है।
ये हैं 90s के दशक के सुपरस्टार, अब भी करते हैं दिलों पर राज। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com