टेस्टोस्टेरोन लेवल बूस्ट करने वाली 5 देसी चीजें


By Ram Janam Chauhan12, Feb 2025 02:32 PMnaidunia.com

पुरुषों के लिए टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बेहद जरूरी होता है। इस हार्मोन की सहायता से मांसपेशियों की मजबूती, हड्डियों को मजबूत करने और शरीर को फिट रखने में मदद मिलती है।

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाना क्यों जरूरी

शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने की जरूरत इसलिए, है क्योंकि इससे शरीर में दिनभर ऊर्जा बनाए रखने,मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर की स्टैमिना बढ़ाने में मदद मिलती है।

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए अश्वगंधा

अगर आप टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाना चाहते हैं, तो ऐसे में अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। इससे 20-25 शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ सकता है।

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए शिलाजीत

शिलाजीत पुरुषों के लिए सेहत का खजाना माना जाता है। इसमें 85 से ज्यादा मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो टेस्टोस्टेरोन लेवल को बूस्ट करने में मददगार है।

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए देसी घी

देसी घी सभी तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में इसे रोजाना सेवन करने से टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने में सहायता मिल सकती है।

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स

अगर आप रोजाना बादाम और अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे जिंक, ओमेगा-3, विटामिन ई सहित कई पोषण मिलते हैं, जो टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने में कारगर है।

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए सफेद मूसली

आयुर्वेद के अनुसार, सफेद मूसली शक्ति और ऊर्जा को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह शरीर में ताकत और स्टैमिना बढ़ाने में कारगर है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए किसी भी चीज से समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

इन बीजों में होता है भरपूर Vitamin B12