पेट के कीड़ों का होगा नाश, बच्‍चों को खिलाएं ये 5 चीजें


By Ram Janam Chauhan21, Mar 2025 02:53 PMnaidunia.com

गलत खान-पान के कारण बच्चों के पेट में कीड़ों की समस्या हो सकती है। जिसके कारण उन्हें पेट में दर्द, भूख ना लगना, कमजोरी और थकान हो सकती है। ऐसे में बच्चों को ये 5 चीजें खिलाना फायदेमंद हो सकता है।

पपीते का सेवन कराए

बच्चों के पेट में कीड़ों को खत्म करने के लिए पपीते का सेवन करा सकते हैं। इसमें मौजूद पपेन इस समस्या को कम करने में लाभदायक हो सकता है।

गाजर का सेवन कराए

अगर आप बच्चों को रोजाना गाजर का सेवन कराते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पेट के कीड़ों को मारने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

लहसुन का सेवन कराए

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी- ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। जिसके कारण पेट में मौजूद कीड़ों को कम करने में मदद मिल सकती है।

हल्दी का सेवन कराएं

हल्दी को संक्रमण कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप बच्चों को हल्दी वाले दूध का सेवन कराते हैं, तो पेट में जमा बैक्टीरिया को कम करने में लाभ मिल सकता है।

कद्दू के बीजों का सेवन कराएं

अगर आप बच्चों को कद्दू के बीजों का सेवन कराते हैं, तो इससे पेट में मौजूद कीड़ों को खत्म करने में लाभ मिल सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपके बच्चों के पेट में कीड़ों की समस्या काफी दिन से है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

मर्दों की नसों में भर देगा ताकत, दूध के साथ पिएं यह 1 चीज