वर्कलोड का असर व्यक्ति की याददाश्त पर पड़ता है। ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए डेली रूटीन में कुछ आदतों को शामिल करना होगा। ऐसा करने से घटनाओं या बातों को भूलने की समस्या दूर हो सकती है।
ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें। खानपान में आवश्यक न्यूट्रिएंट्स की कमी का असर याददाश्त पर पड़ता है।
याददाश्त कमजोर करने में शराब पीने की आदत का पूरा योगदान है। मेंटल हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए शराब की लत को समय रहते छोड़ देना चाहिए।
रिसर्च में यह बात साबित हो गई है कि ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए दोस्तों का होना भी जरूरी है। दोस्तों के साथ समय गुजारने से याददाश्त बढ़ती है।
संगीत याद रखने की क्षमता को बढ़ाता है। सॉन्ग सुनने और गाने से ब्रेन हेल्दी रहता है। ऐसे में कुछ समय के लिए म्यूजिक सुनना मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
मेंटल हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद लें। दरअसल, शरीर में नींद की कमी होने पर भी व्यक्ति की सोचने की क्षमता कम हो जाती है।
ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना भी बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए सुबह के समय अपनी क्षमता को ध्यान रखते हुए व्यायाम करें।
यहां दी गई सूचना आपको जानकारी देने के उद्देश्य से दी गई है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमेशा एक्सपर्ट या डॉक्टर से संपर्क करें।
इन टिप्स को फॉलो करके बार-बार भूलने की आदत को सुधारा जा सकता है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ