शरीर के लिए विटामिन काफी जरूरी होता है। चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए भी 1 विटामिन की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं किस विटामिन को खाने से चेहरे की रंगत बढ़ सकती है।
चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए विटामिन ई की जरूरत होती है। स्किन को ग्लोइंग और सुंदर बनाने के लिए डाइट में विटामिन ई वाली चीजों को शामिल करना चाहिए।
कीवी खाने से चेहरे की रंगत बदल सकती है, क्योंकि कीवी में विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। कीवी सेहत के लिए अच्छा फल माना जाता है।
टमाटर पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसके साथ ही, टमाटर में विटामिन ई की मात्रा भी अच्छी पाई जाती है, जो स्किन को चमका सकती है।
स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए डाइट में ब्रोकली को शामिल कर सकते है, क्योंकि ब्रोकली में विटामिन ई पाया जाता है।
एवोकाडो फल शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। एवोकाडो विटामिन ई का अच्छा सोर्स होता है। इसको खाने से चेहरे की रंगत बढ़ती है।
पालक में विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है। पालक का सेवन आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनता है।
इन सभी चीजों को खाने से शरीर में विटामिन ई की कमी पूरी होती है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ