अस्थमा मरीज कर सकते हैं ये 5 योगासन


By Sahil06, May 2024 12:42 PMnaidunia.com

अस्थमा के मरीज

दमा के नाम से भी अस्थमा को जाना जाता है। इस बीमारी का सामना करने वालों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

योगासन करें

सांस लेने में होने वाली तकलीफ को दूर करने के लिए अस्थमा के मरीज कुछ योगासन कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

पवनमुक्तासन

पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त बनाने के लिए पवनमुक्तासन किया जाता है। अस्थमा के रोगियों के लिए यह योगासन अच्छा होता है। दरअसल, इस आसन को करने से गैस बनने की समस्या भी दूर हो जाती है।

सेतुबंधासन

अस्थमा के मरीज इस आसन को आसानी से कर सकते हैं। सेतुबंधासन छाती और फेफड़ों का रास्ता खोलता है। इस आसन को पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

भुजंगासन

अस्थमा के मरीजों के लिए भुजंगासन का अभ्यास करना भी फायदेमंद माना जाता है। इस मुद्रा को करने से सांस लेने में होने वाली परेशानी दूर हो जाती है।

अधोमुख श्वानासन

अस्थमा से परेशान मरीजों को अधोमुख श्वानासन को रोजाना करना चाहिए। यह योगासन अस्थमा के मरीजों का मन शांत रकता है और तनाव से छुटकारा दिलाता है।

अर्ध मत्स्येंद्रासन

फेफड़ों तक ऑक्सीजन अच्छे ढंग तक पहुंचाने के लिए अस्थमा मरीज अर्ध मत्स्येंद्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। बता दें कि अस्थमा के मरीजों को इस योगासन को करने से काफी आराम मिल सकता है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई सूचना केवल जानकारी के लिए है। किसी भी एक्सरसाइज या योगासन को रूटीन का हिस्सा बनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अस्थमा मरीज इन योगासन का अभ्यास कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कम पानी पीने से किडनी क्यों खराब होती है?