कुछ लोग किचन में काले बर्तनों में खाना पकाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन बर्तनों में खाना बनाना सेहत के लिहाज से सही नहीं होता है।
यदि आप काले रंग के बर्तनों में खाना पकाएंगे तो सेहत को काफी हद तक नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, काले बर्तनों पर पीएच लगा होता है।
बर्तनों पर लगा पीएच खाने पर भी लगने लगता है। यह सेहत के लिए बेहद हानिकारक साबित होता है। इस वजह से इन बर्तनों में खाना नहीं बनाना चाहिए।
यदि आप हमेशा काले बर्तनों में खाना बनाते और डालकर खाते हैं तो सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इन बर्तनों में लगा पीएच गले में जमा हो सकता है।
काले बर्तनों में लगातार खाना खाने से कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसा कई रिसर्च और रिपोर्ट में दावा किया गया है।
रोजाना काले रंग के बर्तनों में खाना खाने से किडनी पर दबाव बढ़ता है। इससे बचने के लिए इन बर्तनों में खाना खाने से बचना ही सही होता है।
काले बर्तनों में खाना पकाने और खाने से सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंच सकते हैं। इनकी जगह आप मिट्टी के बर्तन या स्टेन लेस स्टील का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यहां दी गई जानकारी आपको सूचित करने के लिए दी गई है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि काले बर्तनों में खाना पकाना सही क्यों नहीं होता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ