पेट में अल्सर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण


By Arbaaj18, May 2025 01:04 PMnaidunia.com

पेट में अल्सर यानी छाले होने पर शरीर में 5 लक्षण शुरुआती समय में ही दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं किन लक्षण से अल्सर की पहचान होती है।

पेट में अल्सर

पेट में अल्सर होना कभी गंभीर समस्या मानी जाती है। पेट में अल्सर होने का मुख्य कारण खराब खानपान और लाइफस्टाइल होता है।

शरीर का वजन कम

पेट में अल्सर होने पर मरीज का वजन तेजी से घटने लगता है, क्योंकि व्यक्ति खाना कम खाता है और खाना अच्छे से नहीं पचता है।

पेट में दर्द

अल्सर के मरीजों को पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है। यह दर्द खासकर खाने के बाद और खाली पेट ज्यादा होता है।

छाती में दर्द

पेट में अल्सर होने पर छाती के आसपास भी दर्द महसूस होती है। कई बार एसिडिटी के कारण भी इस हिस्से में दर्द हो सकता है।

खून की उल्टी

उल्टी होना पेट में अल्सर होने का लक्षण माना जाता है। कई बार हालात नाजुक होने पर खून की उल्टी भी हो जाती है।

मल के रंग में बदलाव

पेट में अल्सर होने का एक लक्षण मल का रंग बदलना भी होता है। अल्सर के मरीजों के मल का रंग काला और चिपचिपा होता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे फायदेमंद 6 फल