दूध के अलावा इन 5 चीजों में होता है सबसे ज्यादा कैल्शियम


By Ram Janam Chauhan05, Jun 2025 02:17 PMnaidunia.com

शरीर में कैल्शियम बहुत जरूरी पोषक तत्व है, जो आमतौर पर दूध का सेवन करने पर मिलता है। ऐसे में अगर दूध के अलावा इन 5 चीजों का सेवन करने पर कैल्शियम भरपूर मात्रा में मिल सकती है।

तिल करें सेवन

अगर आप सफेद तिल को डाइट में शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व शरीर को ताकतवर बनाने में मदद करते हैं।

पनीर करें सेवन

पनीर कैल्शियम से भरपूर आहार है। साथ ही, इसे नियमित सेवन करने पर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

पालक करें सेवन

पालक में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा पालक में कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में मिलती है।

राजमा करें सेवन

राजमा को आमतौर पर प्रोटीन का बेहतरीन जरिया माना जाता है, लेकिन इसमें कैल्शियम और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। जिससे शरीर में कैल्शियम की कमी दूर हो सकती है।

बादाम करें सेवन

बादाम का सेवन करने पर दिमाग को तेज करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह कैल्शियम से भरपूर ड्राई फ्रूट है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए फूड्स से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

गर्मियों में जामुन खाने का सही समय क्या है?