कोलन कैंसर के 5 आम लक्षण, जिसे लोग करते हैं इग्नोर


By Ram Janam Chauhan07, Jan 2025 12:10 PMnaidunia.com

आंतों की कैंसर को colon या intestinal cancer भी कहते हैं, समय रहते इसकी पहचान करना बहुत जरूरी है, ताकि इस गंभीर बीमारी से बचा जा सके।

खून की कमी होना

अगर आपके शरीर में खून की कमी हो रही है, जिसके कारण आपको हर समय थकावट महसूस होता है, तो यह कोलन कैंसर का लक्षण हो सकता है।

मल में खून आना

अगर आपके मल का रंग लाल या काला हो रहा है, तो यह चिंताजनक है। ऐसा होने पर डॉक्टर से जल्द संपर्क करें।

पेट में दर्द होने की समस्या

अगर आपके पेट की निचले हिस्से में लगातार दर्द और सूजन की समस्या रहती है, तो यह कोलन कैंसर के कारण हो सकता है।

कब्ज की समस्या होना

अगर आपको बार-बार दस्त या कब्ज की समस्या महसूस होती है, तो यह आंतों में कैंसर का लक्षण हो सकता है।

वजन कम होना

ठीक खान-पान और एक्सरसाइज करने के बाद भी आपका वजन तेजी से गिर रहा है, तो यह आंतों के कैंसर की वजह से हो सकता है।

आंतों में कैंसर के अन्य कारण

आंतों में कैंसर के अन्य कारण हो सकते हैं जैसे कि खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड, धूम्रपान करने और अल्कोहल पीने के कारण हो सकता है।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको ये लक्षण महसूस होते हैं, तो ऐसे में डॉक्टर से इस बारे में एक बार जरूर सलाह ले सकते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

Weight Loss से लेकर Stress कम करने तक, सर्दियों में फायदेमंद है यह सस्ती चीज