हरड़ को हरीतकी के नाम से भी जाना जाता हैं। यह एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। सर्दियों में इसका इस्तेमाल कई तरह के घरेलू नुस्खों के लिए किया जाता है।
हरड़ में एंटी-वायरल, लैक्सेटिव और एंटी-डायबिटिक प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। जो शरीर के ओवर ऑल हेल्थ के लिए काफी अच्छा मानी जाती हैं। चलिए जानते हैं इसके फायदों को-
हरड़ का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट रहती है। यह कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसमें इम्यूनिटी वर्धक गुण पाए जाते हैं।
हरड़ के सेवन से मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद मिलती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक है। इसे शहद के साथ खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए आप हरड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कई तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं। इससे बालों का गिरना कम होने लगता है।
हरड़ के यूज से हमारी हेल्थ में सुधार होता है। इससे इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है साथ ही इससे स्किन रिजूवनेट होती है।
हरड़ के सेवन से पाचन तंत्र की क्रिया बेहतर होती है। इससे गैस, अपच और कब्ज जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
हरड़ के एंटीसेप्टिक गुण चोट या घाव को जल्दी भरने में सहायक हैं। इसके लिए इसे पानी के साथ पीसकर जख्म पर लगाया जा सकता है।
आप भी रोजाना हरड़ का सेवन कर इन लाभों को उठा सकते हैं। इसी तरह की हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com