अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी टीम को जीत दिलाना कोई मामूली बात नहीं है। इसके लिए अद्भुत प्रतिभा, अदम्य साहस और धैर्य की जरूरत होती है।
आज हम इस लेख में आपको 5 महान कप्तानों के बारे में बताने वाले हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी टीम को सबसे ज्यादा जीत दिलाने में सफल रहे हैं।
इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग हैं। जिन्होंने 324 मैचों में से 220 मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाया है।
दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। धोनी ने साल 2007 से 2018 तक भारतीय टीम की कप्तानी की। जिसमें से कुल 332 मैच खेले और इसमें 178 मैचों में जीत दर्ज कराई।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ग्रीम स्मिथ हैं। जो 2003 से 2014 तक दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तान रहे। इन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 286 में से 163 मैचों में जीत दर्ज कराई है।
इस लिस्ट में एलन बॉर्डर चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 1984 से 1994 तक कुल 271 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया को 139 मैचों में जीत मिली।
विराट कोहली दुनिया के सफल कप्तानों के लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2014 से 2022 तक 213 में 135 मैच जीती हैं।
इसी तरह की खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com