दही का इस्तेमाल केवल खाने के लिए ही नहीं बालों में लगाने के लिए भी किया जा सकता है। दही का इस्तेमाल करके बालों को घना और सुंदर बना सकते है।
बालों को घना, मजबूत और सुंदर बनाने के लिए दही का इस्तेमाल 5 तरीको से कर सकते है। आइए दही के 5 हेयर मास्क के बारे में जानते हैं।
इस मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच दही में आधा चम्मच नींबू रस और शहद मिलाकर पर पेस्ट बनाएं और बालों में लगाएं। इस मास्क को 20 मिनट बाद बाल धोएं।
2 चम्मच दही में 5 चम्मच प्याज का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसके बाद बालों में 30 मिनट तक लगा रहने दें। इस मास्क को लगाने से बाल घने होते है।
3 चम्मच दही में 1 अंडा डालकर हेयर मास्क बनाएं। इस मास्क को 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर शैंपू करें। इसको लगाने से डैंड्रफ और बाल टूटने दूर होते है।
बालों के लिए दही और एलोवेरा का मास्क भी अच्छा होता है। इसके लिए 1 चम्मच दही और 2 चम्मच एलोवेरा जेल का पेस्ट बनाएं और लगाएं।
2 बड़ा चम्मच दही और 1 चम्मच नारियल तेल को मिक्स करके हेयर मास्क बनाएं और बालों की जड़ों में लगाएं। इस मास्क को लगाने से कई समस्याएं दूर होंगी।
ये दही के 5 मास्क बालों के लिए बेस्ट है। लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ