शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए डाइट में 5 स्वादिष्ट फूड को शामिल करना चाहिए। आइए इन फूड्स के नाम जानते हैं।
शरीर के लिए प्रोटीन काफी जरूरी होता है। दरअसल, प्रोटीन कोशिकाओं का निर्माण और मरम्मत करता है। साथ ही, इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए ग्रीक योगर्ट का सेवन करना चाहिए। रोजाना आधा कटोरा ग्रीक योगर्ट खाना चाहिए।
प्रोटीन का सबसे अच्छा और सस्ता सोर्स अंडा माना जाता है। प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए रोजाना 2 उबले अंडे खाएं।
अगर आप चिकन का सेवन कर सकते हैं, तो यह प्रोटीन का एक बढ़िया ऑप्शन है। चिकन का सेवन करने से तेजी से शरीर में प्रोटीन बढ़ता है।
ओट्स खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। साथ ही, ओट्स में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अच्छी पाई जाती है।
अगर आप शाकाहारी हैं, तो हाई प्रोटीन के लिए टोफू एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। टोफू आसानी से आपके आसपास मिल जाएगा।