सामान्य तौर पर हाथ-पैरों का कांपना कोई गंभीर समस्या नहीं है। लोगों में यह परेशानी डर के कारण हो सकती है। साथ ही, इसका कारण साइकोलॉजिकल फैक्टर भी हो सकता है।
अगर आपको भी यह समस्या है तो आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि हाथ-पैर कांपने के कारण क्या है और इससे छुटकारा कैसे मिल सकता है।
अगर आपकी भी नींद पूरी नहीं हो रही तो इससे इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नींद पूरी न होने के कारण हाथ-पैर कांप सकते हैं।
शरीर को सही से काम करने में ब्लड शुगर मेन भूमिका आदा करता है। अगर यह गिर जाएं तो इससे हाथ-पांव में कंपन हो सकता है।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण भी यह समस्या देखने को मिलती है। इसलिए डाइट का ख्याल रखना जरूरी हैं।
हाथ-पैर का कंपन बंद करने के लिए प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी12 और मैग्नीशियम युक्त चीजें खाएं। साथ ही लो शुगर से बचने के लिए समय पर खाना खाएं।
हाथ-पैर का कंपन बंद करने के लिए कैफीन और शराब के सेवन से बचें। थकान और नींद की कमी भी कांपने का कारण बन सकती है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com