कई लोगों के पेट में गैस की समस्या बनी रहती है। गैस के कारण लोग कम खाना या पसंदीदा खाना खाने से भी परहेज करते हैं।
अगर आपके पेट में भी गैस बनती रहती है और कुछ भी खाने से पहले डर सताता है कि गैस बन जाएगी, तो कुछ देसी नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।
पेट की गैस से निजात पाने के लिए छाछ पिएं, क्योंकि इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है। 1 गिलास छाछ में चुटकी भर काली मिर्च पाउडर और धनिया का रस मिलाकर पिएं।
सेब का सिरका पीने से भी गैस की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए 1 गिलास पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका घोलकर पिएं।
तुलसी की पत्तियां का पानी पीने से भी गैस से राहत मिल सकती है। रोजाना 1 कप तुलसी की पत्तियों का पानी बनाकर पिएं।
केला खाने से भी गैस की समस्या दूर हो सकती है। इसमें प्राकृतिक एंटासिड होता है, जो एसिड रिफ्लक्स को रोकने में सहायक होती है।
गैस बनने से रोकने का सबसे आसान तरीका पैदल चलना है। जब भी खाना खाएं, तो तुरंत 5 मिनट पैदल टहलें। ऐसा करने से गैस भी नहीं बनेगा और शुगर भी कंट्रोल में रहेगा।
इन नुस्खों की मदद से गैस से राहत पा सकते हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ