गर्मियों का मौसम आते ही लोग तरबूज का सेवन करना शुरू कर देते है। इस मौसम में स्वस्थ व्यक्ति का तरबूज खाना फायदेमंद होता है। लेकिन कई लोगों के नुकसानदायक भी हो सकता है।
तरबूज का सेवन कई समस्याओं में खाना नुकसानदायक होता है। आइए जानते हैं किन लोगों को तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए।
तरबूज में विटामिन-सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और 90 प्रतिशत पानी होता है। इसकी तासीर काफी ठंडी होती है।
अगर आपके गले में खराश हो रही हैं, तो तरबूज का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। ऐसी स्थिति में तरबूज खाने से समस्या और बढ़ती है।
अस्थमा के मरीजों को भी तरबूज का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। ज्यादा तरबूज खाने से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
अगर आपको बुखार हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में भी तरबूज का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इस फल की तासीर ठंडी होती है।
सर्दी-खांसी होने पर भी तरबूज का सेवन नहीं करें। ठंडी तासीर के कारण सर्दी-खांसी की समस्या और बढ़ने की संभावना होती है।
इन लोगों को तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ