गर्मी हो या ठंडी हर मौसम में स्किन की देखभाल रखना मुश्किल होता है। स्किन शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा माना जाता है।
ग्लोइंग स्किन पाना सभी की इच्छा है, लेकिन अगर सही डाइट का ध्यान रखें तो ग्लोइंग स्किन पाना आसान है।
आइए जानते है ग्लोइंग त्वचा के लिए डेली डाइट में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए, ताकि जल्द ही स्किन ग्लोइंग पा सकें।
केला फलों में सबसे फायदेमंद माना जाता है। केले के सेवन से स्किन ग्लो और त्वचा यंग रहती है।
चुकंदर एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण से भरपूर होता है, जिसके कारण चुकंदर के सेवन से स्किन ग्लो करता है।
पपीता सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही ये स्किन को भी यंग रखता है।
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपने डेली डाइट में गाजर को भी शामिल कर सकते है। गाजर में विटामिन ए मौजूद होता है, जो स्किन को ग्लो और पिंपल से दूर रखता है।