जीभ जलने पर करें ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत


By Arbaaj05, Jun 2023 03:17 PMnaidunia.com

जीभ जलना

अक्सर ऐसा होता है कि जब काफी आप जल्दी-जल्दी में खाते या पीते है तो जीभ जल जाती है।

घरेलू उपाय

जीभ जलना एक आम समस्या है, लेकिन इसके बाद खाने-पीने में काफी दिक्कत होती है। जीभ जलने के बाद आपको ये घरेलू नुस्खों राहत दिला सकते है।

आइसक्रीम

अगर आपकी जीभ जल गई है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आइसक्रीम को चूस सकते हैं। आइसक्रीम ठंडी होती है जो जल्द राहत पहुंचाती है।

नमक पानी

जीभ जलने पर नमक का पानी कारगर साबित हो सकता है। जीभ जलने पर नमक के पानी से कुल्ला करें।

शहद

जीभ जलने पर आप शहद का इस्तेमाल भी कर सकते है। जीभ जलने पर आप जीभ पर शहद को रख सकते है। ऐसा करने से जीभ का दर्द भी कम होता है।

दूध

गर्म खाने से जीभ जलने पर दूध पीना फायदेमंद होता है। जीभ जलने के बाद आप दूध का सेवन करें। इससे जीभ की समस्या से राहत होती है।

ड्रिंक्स

जीभ जलने से राहत पाने के लिए ठंडे ड्रिंक का सेवन कर सकते है। ठंडक महसूस होने पर जीभ का राहत कम होता है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चमकदार त्वचा के लिए ऐसे करें अमरूद का उपयोग