काजू का सेवन सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। इसे खाने से कई शारीरिक समस्याओं में लाभ मिल सकती है। लेकिन कुछ लोगों को भुने काजू खाने से नुकसान भी हो सकता है।
कई लोग काजू का सेवन उसको भूनकर करते हैं, ताकि जीभ को अच्छा स्वाद मिल पाए। भुने काजू 5 समस्याओं में करने से परहेज करना चाहिए।
अगर आपको गैस की समस्या रहती है, तो भुने काजू का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे खाने से पेट में गैस तुरंत हो सकती है
अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, तो भुने काजू का सेवन करने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इसमें नमक की ज्यादा मात्रा पाई जाती है।
भुने काजू का सेवन करना डायबिटीज वालों के लिए भी नुकसानदायक होता है। दरअसल, भुने काजू में कैलोरी और फैट पाया जाता है।
फैटी लिवर से जूझ रहे लोगों को भी भुना काजू का सेवन नहीं करना चाहिए। भुने काजू में पोटैशियम की उच्च मात्रा होती है।
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है, तो भूलकर भी भुने काजू का सेवन न करें, क्योंकि इसमें मौजूद सोडियम प्रेशर बढ़ा सकता है।
भुने काजू का सेवन न करके आप नॉर्मल काजू का सेवन कर सकते हैं। लेकिन काजू भी सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।