अगर किसी को हर समय नींद आती हैं, तो उसके शरीर में किसी विटामिन की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं कि हर समय नींद किस विटामिन की कमी से होती है?
बॉडी को सुचारू रूप से चलाने के लिए विटामिन्स की जरूरत होती है। अगर किसी भी विटामिन की कमी होती है, तो शरीर में बदलाव भी नजर आने लगती हैं।
यदि किसी को बिना थकान के भी हर समय नींद आ रही है, तो उसके शरीर में किसी विटामिन की कमी हो सकती है, क्योंकि विटामिन की कमी से व्यक्ति हर समय सोना पसंद करता है।
अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक सोना पसंद करता है, तो उसके शरीर में विटामिन B12 कमी हो सकती है। इसी विटामिन की वजह से हर समय नींद आती है।
शरीर में विटामिन B12 की कमी होने पर इम्यूनिटी भी कमजोर होती है, जिसके कारण संक्रमण फैलने का अधिक खतरा बढ़ जाता है।
विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में दूध, पनीर, अंडे, मछली, और सोयाबीन को शामिल करें। इन चीजों को खाने से विटामिन B12 की कमी पूरी होती है।
विटामिन B12 के अलावा कई बार विटामिन D की कमी होने से भी ज्यादा नींद आने की समस्या हो सकती है। हर समय नींद आना इन 2 विटामिन की कमी से ही होता है।