कुछ लोगों को खाना तीखा पसंद होता है, लेकिन ऐसा खाना केवल जीभ के स्वाद को बढ़ाता है। सेहत के लिए ज्यादा तीखा खाना नुकसानदायक माना जाता है।
अगर आप ज्यादा तीखा रोजाना खाते हैं, तो सेहत को 5 भारी नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि तीखा खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
ज्यादा मात्रा में तीखा भोजन खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। दरअसल, मिर्च में कैपसाइसिन नाम का पदार्थ मौजूद होता है।
अगर आप पहले से ही मोटे है और तीखा खाना खाते हैं, तो मोटापा बढ़ सकता है, क्योंकि तीखा भोजन करने से मेटाबॉजिल्म धीमा हो जाता है।
रोजाना तीखा खाना खाने से अपच की समस्या से भी परेशान हो सकते है। तीखा खाना पचने में काफी समय लेता है।
ज्यादा मात्रा में तीखा खाना खाने से पेट में जलन की भी समस्या हो सकती है, जिसके कारण दिनभर आप कुछ भी सेवन नहीं कर पाएंगे।
अगर आप रात के समय में तीखा खाना खाते हैं, तो रात को सोने में दिक्कत हो सकती है, क्योंकि ज्यादा तीखा खाने से गैस्ट्रिक ग्लैंड खराब हो जाती है।
ज्यादा तीखा खाने से परहेज करना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ